Vaibhav Sooryavanshi IPL Salary: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते दिखाई दिए हैं। 15 साल के युवा बल्लेबाज ने अपने बल्लेबाजी के बलबूते कई नए रिकार्ड्स बनाए हैं और हर किसी को अपना फैन बना लिया है।
चारों ओर इस समय सिर्फ वैभव सूर्यवंशी की ही चर्चा चल रही है और वो बहुत ही जल्द क्रिकेट के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक बन सकते हैं। इसके साथ ही साथ आईपीएल में भी उनकी कीमत में इजाफा होने जा रहा है। तो आइए जान लेते हैं आईपीएल 2027 सीजन में वैभव सूर्यवंशी को कितने रुपए मिलेंगे और किस तरह उनकी कीमत बढ़ने वाली है।
इस समय है 1.10 करोड़ रुपये सैलेरी
मालूम हो कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और इस समय उनकी सैलरी 1.1 करोड़ रुपये है। लेकिन वो अपनी सैलरी से कई गुना अधिक के रन टीम को बना कर दे रहे हैं और इस समय ऑरेंज कैप में नंबर 1 पर हैं।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अब तक कुल 15 मैचों की 15 पारियों में 680 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक आया है। वैभव ने 45.33 की औसत और 242.85 के स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। वैभव ओवरऑल आईपीएल में 932 रन बना चुके हैं और बहुत ही जल्द हजार रन का आंकड़ा भी कंप्लीट कर लेंगे।
आईपीएल 2027 में मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
दरअसल, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को आईपीएल 2027 ऑक्शन से कुछ भी लेना-देना नहीं है। इस समय उनकी सैलरी 1.10 करोड़ रुपये है और अगले सीजन भी राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी उन्हें रिटेन करेगी। ऐसे में उनकी कीमत उस दौरान भी 1.10 करोड़ रुपये ही रहेगी। यानी वो 10, 20 या 30 करोड़ में नहीं बल्कि एक करोड़ में ही खेलते दिखाई देंगे।
हां, अगर आईपीएल 2028 सीजन के लिए RR ने उन्हें महंगे दाम पर रिटेन नहीं किया या वो ऑक्शन में पहुंचे तो वहां पर उन्हें जरूर 15 से 20 करोड़ रुपये आसानी से मिल जाएंगे।
Vaibhav Sooryavanshi को मिला है ब्लैंक चेक का ऑफर

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की फैन फॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है और हाल ही में किक ब्लॉगर ने एक खबर छापी है, जिसमें कहा है कि वैभव को हाल ही में एक कंपनी ने ब्लैंक चेक ऑफर किया है।
यानी कि वो उस चेक पर कितना भी अमाउंट भर सकते हैं। बता दें कि यह ऑफर बैट स्टीकर के लिए दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कई टायर ब्रांड और अन्य कंपनियों ने वैभव सूर्यवंशी को उनका स्टीकर इस्तेमाल करने को कहा है और वैभव सूर्यवंशी को इसके लिए कम से कम सालाना 8 से 10 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी क्या है?
यह भी पढ़ें: बड़ी रिपोर्ट में खुलासा, Hardik Pandya की कप्तानी गई! अब ये खिलाड़ी संभालेगा कमान