Posted inIndian Premier League (IPL)

नंबर 1 के लिए होगी SRH vs RCB में तगड़ी जंग, फ्री में मोबाइल-TV पर ऐसे देखें लाइव मैच

A Fierce Battle for the Top Spot Awaits in SRH vs RCB; Here's How to Watch the Live Match for Free on Mobile and TV

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 की दो सबसे बेहतरीन टीमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 में कल, 22 मई को टक्कर होने जा रही है। दोनों टीमों के बीच प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर फिनिश करने के लिए यह जंग होने वाली है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं और जान लेते हैं कि यह मैच लाइव कहां देखा जा सकता है और दोनों टीमों के आंकड़े किस तरह हैं।

हैदराबाद में होगा SRH vs RCB

SRH vs RCB will take place in Hyderabad.
SRH vs RCB will take place in Hyderabad.

बता दें कि आईपीएल 2026 के मैच नंबर 67 में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (SRH vs RCB) के बीच टक्कर होने जा रही है। पैट कमिंस की SRH रजत पाटीदार की RCB 22 मई, शाम 7:30 के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक दूसरे के खिलाफ लोहा लेते नजर आएँगी। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम है।

दोनों टीमें वैसे तो प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी हैं। लेकिन यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी ज्यादा इंपॉर्टेंट है, क्योंकि जो भी टीम टेबल पर टॉप पर फिनिश करेगी, उसे फाइनल जाने के लिए डबल चांस मिलेगा।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoff: राजस्थान, पंजाब, केकेआर या सीएसके? कौन मारेगा बाजी, जानें प्लेऑफ का पूरा समीकरण

कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हाल

बता दें कि इस समय आरसीबी अपने 13 में से 9 मैच जीत और चार मैच हार 18 अंक के साथ अंक तालिका में टॉप पर है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद 13 में से आठ मैच जीत और 5 मैच हार 16 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है। अगर यह टीम अपना यह मैच जीत जाएगी तो आरसीबी के बराबर 18 अंक पर पहुंच जाएगी। अगर एक बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करती है तो नेट रन रेट में RCB को हराकर नंबर वन पर भी पहुंच सकती है। वरना अगर दो पर भी रही तो भी इसे फाइनल में पहुंचने के लिए दो चांस मिलेंगे।

क्योंकि प्वाइंट्स टेबल में पहले और दूसरे नंबर वाली टीम को डबल चांस मिलते हैं। क्वालीफायर 1 में जीतने वाली टीम सीधा ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाती है। जबकि हारने वाली टीम को सेकंड एलिमिनेटर में एलिमिनेटर फर्स्ट की विजेता टीम से भिड़कर फाइनल में पहुंचने का चांस मिलता है।

बात करने दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की तो अब तक दोनों टीमों के बीच 27 मैच हुए हैं, जिसमें से आरसीबी ने 12 वहीं एसआरएच ने 14 में जीत दर्ज की है। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है।

यहां देखें SRH vs RCB लाइव मैच

SRH vs RCB मैच जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के जरिए मोबाइल व डिजिटल यूजर्स मैच का मजा ले सकते हैं। जबकि स्टार स्पोर्ट्स के जरिए टीवी यूजर्स फ्री में मैच देख सकते हैं। अब देखना होगा कि कौन जीतेगा यह मैच और कौन किस नंबर पर फिनिश करेगा।

FAQs

SRH vs RCB लाइव मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: “रोहित शर्मा को डगआउट में क्यों बिठाया?,” MI के खराब प्रदर्शन पर भड़का दिग्गज, कप्तान हार्दिक पांड्या की लगाई क्लास

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!