Posted inIndian Premier League (IPL)

LSG मैच से पहले CSK की बढ़ी चिंता, टीम के सबसे सफल खिलाड़ी के जांघ में लगी चोट, लौटना पड़ा घर

CSK's Concerns Mount Ahead of LSG Match: Team's Most Successful Player Suffers Thigh Injury, Forced to Return Home

LSG vs CSK: आईपीएल 2026 में 15 मई को लखनऊ सुपर जांयट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा और इसके लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है।

चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच में जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपने जगह बनाने के और करीब पहुंच जाएगी, जिस वजह से फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस मैच से पहले इस टीम का एक स्टार खिलाड़ी इंजर्ड हो गया है और इंजरी की वजह से उसे घर लौटना पड़ा है।

इंजर्ड हुआ CSK का स्टार खिलाड़ी

CSK all-rounder Jamie Overton has been injured.
CSK all-rounder Jamie Overton has been injured.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का जो खिलाड़ी इंजर्ड हुआ है, वो कोई और नहीं बल्कि इंग्लैंड के बेहतरीन ऑलराउंडर जेमी ओवरटन हैं। जेमी ओवरटन अब तक सीएसके के लिए इस आईपीएल सीजन सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने विकेट लेने के साथ कई मैचों में महत्वपूर्ण रन भी बनाए हैं। लेकिन अब उनकी जांघ में चोट लग गई है, जिसकी वजह से वह वापस घर लौटने वाले हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।

Jamie Overton को लेकर CSK ने कहा

अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने जेमी ओवरटन को लेकर लिखा, “जेमी ओवरटन को दाईं जांघ में चोट लगी है, और वे आगे की जांच और इलाज के लिए UK लौट रहे हैं।”

बता दें कि CSK ने उनके पूरी तरह से बाहर होने की बात नहीं की है। यानी अगर सब कुछ सही रहा तो वो आगे मैचों के लिए वापस टीम में जुड़ भी सकते हैं। हालांकि ऐसा होने के आसार कम ही लग रहे हैं। उन्होंने अब तक 13 मैचों में 14 विकेट लेने के साथ ही साथ 8 पारियों में कुल 151 रन भी बनाए हैं।

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR: रायपुर में कोहली की विराट पारी, नौवां शतक लगाकर बेंगलुरु को 6 विकेट से दिलाई जीत; प्लेऑफ के लिए कोलकाता की राह मुश्किल

प्लेऑफ के करीब है सीएसके

अपने शुरुआती मैचों में पिछड़ने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में दमदार कमबैक किया है और अब यह टीम प्लेऑफ के काफी करीब पहुंच गई है। इस टीम ने अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उसे जीत और 5 में हार मिली है। 12 अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में इस समय पांचवें पायदान पर है और अपने आने वाले तीन में से दो मैच भी जीत कर यह 16 अंक पर पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है। वहीं अगर यह तीनों मैच जीत गई तब तो इसका प्लेऑफ 100% कंफर्म हो जाएगा।

बताते चलें कि इस फ्रेंचाइजी ने लास्ट बार साल 2023 आईपीएल सीजन में एमएस धोनी की अगुआई में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। उसके बाद से यह टीम लगातार पिछड़ते दिखाई दे रही है।

FAQs

CSK को अगला मैच किसके साथ खेलना है?
LSG

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की शतकीय पारी से RCB vs KKR मैच में आया रिकॉर्ड का सैलाब, बेंगलुरु ने हासिल किया सबसे बड़ा लक्ष्य, रघुवंशी का भी बड़ा कारनामा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!