Posted inIndian Premier League (IPL)

बड़ी दुखद खबर! PBKS के स्टार खिलाड़ी ने खोई अपनी मां, पूरी टीम में पसरा मातम

Heartbreaking News! PBKS Star Player Loses His Mother; Gloom Grips the Entire Team.

PBKS: आईपीएल 2026 में एक से बढ़कर एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल कर रहे हैं और फैंस का भी भरपूर मनोरंजन हो रहा है। बीते सीजन की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 में भी कमाल कर रही है।

लेकिन इस बीच कुछ-कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं, जो फैंस को अंदर से तोड़ कर रख दे रही हैं। कुछ दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी मुकेश चौधरी की मां का निधन हुआ था और अब पंजाब किंग्स के एक स्टार ऑलराउंडर की मां भी नहीं रहीं।

इस खिलाड़ी के माँ का हुआ निधन

Punjab Kings' star all-rounder Azmatullah Omarzai's mother has passed away.
Punjab Kings’ star all-rounder Azmatullah Omarzai’s mother has passed away.

पंजाब किंग्स के स्टार ऑलराउंडर अज़मतुल्लाह उमरज़ई (Azmatullah Omarzai) की मां का निधन हो गया है। बता दें कि आईपीएल 2025 सीजन में अज़मतुल्लाह उमरज़ई इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बने थे। इस टीम ने उन्हें 2.40 करोड़ रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और वो अभी भी इस टीम का हिस्सा हैं। लेकिन अचानक उनकी मां के निधन की खबर सुन हर कोई परेशान है।

साथी खिलाड़ियों ने जताया शोक

अज़मतुल्लाह उमरज़ई की मां के निधन की खबर पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहा मुकाबले से पहले मिली है और इस खबर को सुन पंजाब किंग्स के तमाम फैंस और अज़मतुल्लाह उमरज़ई के करीबी काफी दुखी हैं। उमरज़ई के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के साथी मोहम्मद नबी ने सोशल मीडिया के जरिए इस मुश्किल घड़ी में ऊपर वाले से परिवार को दिलासा देने की दुआ मांगी। वहीं पंजाब की फ्रेंचाइजी ने भी अज़मतुल्लाह उमरज़ई के लॉस का दुख जताया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के नाम IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट कोहली ने 9000 रन बनाकर रचा इतिहास; DC vs RCB मैच में बने 28 Records

Azmatullah Omarzai अभी तक नहीं खेले हैं एक भी मैच

मालूम हो कि अज़मतुल्लाह उमरज़ई आईपीएल में अब तक ओवरऑल 12 विकेट लेने के साथ-साथ 99 रन ही बना पाए हैं। उन्होंने यह कारनामा 16 मैचों में किया है।

लेकिन 2026 सीजन में अब तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का अवसर प्राप्त नहीं हुआ है और शायद आगे भी उन्हें मौका नहीं मिलेगा, क्योंकि पंजाब किंग्स की फ्रेंचाइजी लगातार मैच जीत रही है और वो अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ भी ऐसा बदलाव नहीं करना चाहेगी, जिससे उसकी जीत पर असर पड़े।

अब तक एक भी मैच नहीं हारी है पंजाब किंग्स

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने बीते आईपीएल सीजन फाइनल तक का सफर तय किया था और इस सीजन भी फाइनल में जाने की प्रबल दावेदार लग रही है। इस टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिसमें से 6 में उसे जीत मिली है और एक मैच बारिश के वजह से बेनतीजा रहा है। इसके कुल अंक 13 हैं और इन 13 अंकों के साथ अंक तालिका में यह टीम पहले पायदान पर है।

FAQs

अज़मतुल्लाह उमरज़ई किस आईपीएल टीम का हिस्सा हैं?
पंजाब किंग्स
अज़मतुल्लाह उमरज़ई की उम्र क्या है?
26 साल

यह भी पढ़ें: बड़ा झटका! Mumbai Indians से बाहर हुए Mitchell Santner, रिप्लेसमेंट का ऐलान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!