LSG vs KKR Playing XI + Impact Player: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 38 में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होने जा रहा है। दोनों ही टीमें इस आईपीएल सीजन काफी खराब प्रदर्शन करते दिखाई दी हैं। इस समय अपने खराब प्रदर्शन के चलते दोनों ही टीमें अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर हैं।
इस वजह से जीत दर्ज करने के इरादे से दोनों टीमें अपने नेक्स्ट मैच में एक मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरते दिखाई देंगी। तो आइए एक बार दोनों टीमों के प्लेइंग 11 पर नजर डाल देते हैं और जान लेते हैं कि किसे मौका मिलेगा और किसे बाहर बैठना पड़ सकता है।
शाम 7:30 बजे से शुरू होगा LSG vs KKR मैच

26 अप्रैल शाम 7:30 बजे, आईपीएल 2026 के मैच नंबर 38 में लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मैच एलएसजी के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और इस दौरान दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।
चूंकि आईपीएल 2026 में अब तक दोनों ही टीमों ने कुल 7 मैच खेले हैं और इस दौरान LSG ने दो में जीत और पांच में हार का स्वाद चखा है। वहीं KKR को 7 में से सिर्फ एक में जीत और पांच में हार का सामना करना पड़ा है। उसका एक मैच बारिश के वजह से बेनतीजा रहा है। इसके चलते दोनों टीमें अंक तालिका में नवे और दसवें पायदान पर हैं।
यह भी पढ़ें: LIVE मैच का मजा ऐसे उठाएं, जानें LSG vs KKR मुकाबले की पूरी स्ट्रीमिंग डिटेल
इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौक़ा
LSG vs KKR मैच के लिए LSG की ओर से हमें : मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मयंक यादव खेलते दिखाई दे सकते हैं। जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर हिम्मत सिंह को आजमाया जा सकता है।
वहीं 3 बार की चैंपियन KKR की प्लेइंग 11 में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती दिखाई दे सकते हैं। ये टीम इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अंगकृष रघुवंशी को खिला सकती है।
LSG vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित 11
LSG की संभावित प्लेइंग 11: मिशेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान) (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी और मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: हिम्मत सिंह
KKR की संभावित प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: अंगकृष रघुवंशी
FAQs
LSG vs KKR मैच कब होगा?
LSG vs KKR मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
यह भी पढ़ें: LSG vs KKR, Match Prediction: पिच-स्कोर-लाइव स्ट्रीम-प्लेइंग-XI से विनर तक, जानें मैच का पूरा प्रेडिक्शन