Posted inIndian Premier League (IPL)

CSK फैंस के लिए बुरी खबर! टीम का अहम खिलाड़ी हुआ बाहर, नहीं खेलेगा अब पूरा टूर्नामेंट

Bad news for CSK fans! A key player has been ruled out and will miss the entire tournament.
Bad news for CSK fans! A key player has been ruled out and will miss the entire tournament.

CSK: चेन्नई सुपर किंग्स लगातार खिलाड़ियों के इंजर्ड होने की वजह से परेशानी में दिखाई दे रही है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में लगातार हार रही थी। लेकिन उसने कम बैक करना चालू किया और अपने अंतिम कुछ मैचों में 4 जीत दर्ज किए। इसके कमबैक से फैंस को उम्मीद हो रही थी की टीम आगे और भी अच्छा करेगी। मगर अब इसे एक और बड़ा झटका लग गया है।

इस टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया है, जिससे इसकी प्लानिंग फिर बिगड़ गई है। तो आइए जान लेते हैं कौन है वो खिलाड़ी, जो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है।

ये खिलाड़ी हुआ चोट के कारण बाहर

Ramakrishna Ghosh sustained a fracture to his right foot during the CSK v MI match at Chepauk.
Ramakrishna Ghosh sustained a fracture to his right foot during the CSK v MI match at Chepauk.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स का जो खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि 28 साल के रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh) हैं। रामकृष्ण घोष चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2 मई को अपना आईपीएल डेब्यू करते दिखाई दिए। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ डेब्यू किया और पहले ही मैच में 24 रन देकर एक विकेट लिया। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया।

रामकृष्ण घोष ने मुंबई के सबसे खतरनाक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उम्मीद थी कि आगे मैचों में भी वो लगातार खेलेंगे और दिन प्रतिदिन अपने प्रदर्शन को बेहतर करेंगे। लेकिन इस मैच के दौरान सीधे पैर में उन्हें फ्रैक्चर हो गया और इसके चलते वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने दी है।

फ्रेंचाइजी ने बताया कि रामकृष्ण घोष को CSK vs MI मैच के दौरान चेपॉक में राइट फुट में फ्रैक्चर हुआ, जिसके चलते आईपीएल 2026 में आगे भाग नहीं ले सकेंगे। पांच बार की आईपीएल चैंपियन ने रामकृष्ण घोष को जल्द से जल्द फिट होने की शुभकामनाएं भी दी। CSK ने लिखा, “गेट वेल सून रैंबो।”

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: GT-KKR की जीत ने बदल दी अंक तालिका, अब सिर्फ इन 4 टीमों को मिला प्लेऑफ का टिकेट, MI समेत 6 टीमें जा रही बाहर

कुछ ऐसा है Ramakrishna Ghosh का क्रिकेट करियर

28 साल के इस बोलिंग ऑलराउंडर ने अब तक 13 फर्स्ट क्लास मैचों की 23 पारियों में 28 विकेट, 11 लिस्ट ए मैचों की 11 पारियों में 21 विकेट और 10 टी20 मैच की 10 पारी में तीन विकेट चटका कर रखे हैं। रामकृष्ण घोष ने 15 फर्स्ट क्लास पारियों में 445 रन, 9 लिस्ट ए पारियों में 246 रन वहीं आठ टी20 पारियों में 45 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान कुल चार अर्धशतक जड़े हैं। दो अर्धशतक उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट और दो लिस्ट ए में जड़ा है।

9 में से सिर्फ 4 मैच जीत सकी है चेन्नई सुपर किंग्स

आईपीएल 2025 सीजन में अंक तालिका में सबसे बॉटम पर रहने वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के शुरुआती 3 मैचों में लगातार हारने के बाद कमबैक करते दिखाई दी है और इस टीम ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 4 में उसे जीत और पांच में हार मिली है।

8 अंक के साथ यह टीम अंक तालिका में छठे पायदान पर है। इसे अपना अगला मैच 5 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। अगर यह टीम दिल्ली को भी हरा देती है तो 10 अंक पर पहुंच जाएगी और इसके प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के आसार बने रहेंगे।

FAQs

रामकृष्ण घोष की उम्र क्या है?
28 साल
रामकृष्ण घोष ने कब आईपीएल डेब्यू किया?
2 मई, 2026 (मुंबई इंडिंयस के खिलाफ)

यह भी पढ़ें: कौन हैं Smaran Ravichandran? जिन्हें SRH की तरफ से मिला IPL डेब्यू का मौका! कहलाया जाता ‘रन मशीन’

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!