Posted inIndian Premier League (IPL)

दिल्ली कैपिटल्स के लिए IPL 2026 में बोझ बन गए थे ये 4 खिलाड़ी, अब अगले सीजन फ्रेंचाइजी इन्हें पक्का करेगी रिलीज

These 4 players had become a burden for the Delhi Capitals in IPL 2026; the franchise is now certain to release them ahead of the next season.
These 4 players had become a burden for the Delhi Capitals in IPL 2026; the franchise is now certain to release them ahead of the next season.

Delhi Capitals, IPL 2026: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी का प्रदर्शन उस हिसाब का नहीं रहा जैसा की उम्मीद की जा रही थी। शुरुआती मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद यह टीम 14 में से सिर्फ 7 मैच जीत सकी और 7 में इसे हार का सामना करना पड़ा।

14 अंकों के साथ यह टीम (Delhi Capitals) अंक तालिका में छठे स्थान पर रही और प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर सकी, जिस वजह से इस टीम के स्क्वाड में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं और आईपीएल 2027 से पहले इसके कई खिलाड़ी रिलीज किए जा सकते हैं। तो आइए उन चार खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं, जिन्हें यह फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है।

इन चार खिलाड़ियों को Delhi Capitals कर सकती रिलीज

Delhi Capitals Could Release These Four Players
Delhi Capitals Could Release These Four Players

करुण नायर

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की फ्रेंचाइजी जिन चार खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है उनमें सबसे पहला नाम करुण नायर का है। एक लंबे अरसे बाद आईपीएल में वापसी करने के बाद करुण नायर का प्रदर्शन उस तरीके का नहीं रहा। आईपीएल 2025 में इस बल्लेबाज के बल्ले से आठ मैचों में सिर्फ 198 रन आए थे। वहीं 2026 में दो मैचों में महज 18 रन आए।

मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की फ्रेंचाइजी एक और जिस खिलाड़ी को रिलीज कर सकती है वो हैं मुकेश कुमार। मुकेश ने आईपीएल 2026 में 10 मैचों में सिर्फ और सिर्फ 6 विकेट लिया और 2025 सीजन में उन्होंने इस टीम की ओर से खेलते हुए कुल 12 विकेट चटकाए थे। यानी लगातार दो आईपीएल सीजन उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा है।

यह भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज के लिए भारत के कप्तान-उपकप्तान के नाम हुए फाइनल! दोनों बेहद चौंकाने वाले नाम

टी नटराजन

आईपीएल 2027 से पहले यह फ्रेंचाइजी जिन खिलाड़ियों रिलीज कर सकती है उनमें टी नटराजन का भी नाम है। टी नटराजन इस आईपीएल सीजन 5 विकेट ही चकता सके। उन्होंने 10 मैचों में 11 से ज्यादा की इकोनॉमी से रन लुटाते हुए यह कारनामा किया। जबकि बीते सीजन वो इंजरी के कारण खेलते ही दिखाई नहीं दिए थे।

ट्रिस्टन स्टब्स

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की फ्रेंचाइजी ट्रिस्टन स्टब्स को भी रिलीज कर सकती है, क्योंकि ट्रिस्टन स्टब्स इस आईपीएल सीजन 14 मैचों में सिर्फ 275 रन ही बना सके और उनका स्ट्राइक रेट 127 का रहा और इस युवा खिलाड़ी ने आईपीएल 2025 के दौरान भी सिर्फ 300 रन बनाए थे। DC के लिए स्टब्स लगातार आईपीएल सीजंस में उस तरीके का प्रदर्शन नहीं दिखा पा रहे हैं, जिसके लिए इन्हें बुलाया गया था।

FAQs

दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान कौन है?
अक्षर पटेल

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya का 07:07 पोस्ट हुआ वायरल, क्या अब मुंबई इंडियंस छोड़ CSK में होंगे ट्रेड?

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!