Posted inIndian Premier League (IPL)

RCB को लगा 440 वोल्ट का झटका, मैच विनर खिलाड़ी चोटिल, अब नहीं खेल पायेगा प्लेऑफ़ का कोई भी मैच

RCB Suffers a 440-Volt Shock: Match-Winning Player Injured—Will Now Miss Every Playoff Match

RCB: आईपीएल 2026 में दमदार प्रदर्शन दिखाते हुए आईपीएल की डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2026 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और यह टीम क्वालीफायर 1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेलते दिखाई देने वाली है।

इस मैच के लिए इसके तमाम फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं, लेकिन इसी बीच टीम को एक और बड़ा झटका लग गया है। इस टीम के स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल (Jacob Bethell) टीम से बाहर हो गए हैं।

इंजरी के कारण टीम से हुए बाहर Jacob Bethell

Jacob Bethell Ruled Out of Team Due to Injury
Jacob Bethell Ruled Out of Team Due to Injury

बता दें कि 22 वर्षीय युवा बैटिंग ऑलराउंडर जैकब बेथेल ने आईपीएल 2026 में 7 मैचों में महज 96 रन बनाए और पूरी तरह से फ्लॉप रहे। लेकिन उम्मीद थी कि आने वाले मैचों में वो अच्छा करेंगे। हालांकि अब वो बाहर हो गए हैं। फिंगर इंजरी के कारण वो प्लेऑफ मुकाबले के लिए अवेलेबल नहीं रहेंगे।

इंजरी के कारण बेथेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी लीग मैच भी नहीं खेला था और उनकी जगह वेंकटेश अय्यर बैटिंग करने आए थे, जिन्होंने काफी बड़ा इंपैक्ट डाला और 19 गेंदों में 44 रन बनाए। फिल साल्ट के इंजर्ड होने के बाद से जैकब बेथेल को खेलने का मौका मिला। लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत ही ज्यादा निराश करने वाला रहा है।

यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS: कप्तान श्रेयस अय्यर का शतक और प्रभसिमरन का बल्ला गरजा, पंजाब ने LSG को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा

अब तक बनाए हैं सिर्फ 163 रन

जैकब बेथेल ने आईपीएल 2025 में अपना आईपीएल डेब्यु किया था। आरसीबी के लिए उस सीजन उन्होंने दो मैच खेले थे, जिसमें उनके बल्ले से 67 रन आए थे। उन्होंने इस दौरान एक मैच में दमदार अर्धशतक भी जड़ा था और उम्मीद थी कि वो इस सीजन भी अच्छा करेंगे। लेकिन हुआ इसका उल्टा 7 मैचों में वह महज 96 रन बना पाए। उनका औसत 13.71 जबकि स्ट्राइक रेट 124.67 का रहा। उनका बेस्ट स्कोर भी महज 27 रनों का रहा। ओवरऑल 9 मैचों में वह आईपीएल में अब तक 163 रन ही बना पाए हैं और उनका औसत 18.11 का है, जो की काफी निराश करने वाला है।

लगातार दूसरे ट्रॉफी जीत सकती है आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रजत पाटीदार की कप्तानी में जिस तरीके का प्रदर्शन किया है वो काबिले तारीफ है। आरसीबी की फ्रेंचाइजी को 26 मई , मंगलवार को धर्मशाला में पहला क्वालीफायर मुकाबला खेलना है और अगर इस मुकाबले में यह टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रहती है तो सीधा फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी, जो कि 31 मई को होगा और फाइनल मुकाबले में इसकी टक्कर किससे होगी, यह देखने वाली बात रहेगी।

FAQs

जैकब बेथेल ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
163 रन

यह भी पढ़ें: LSG vs PBKS Match Stats: श्रेयस अय्यर का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन , PBKS गेंदबाजों के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, मैच में बने 25 बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!