Posted inIndian Premier League (IPL)

RCB vs DC Match Preview: मैच में किसका पलड़ा भारी? जानिए पूरी प्रीव्यू और प्रेडिक्शन

RCB vs DC Match Preview: Who Has the Upper Hand? Check Out the Full Preview and Prediction

RCB vs DC Match Preview: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 26 में आरसीबी और डीसी की टक्कर होने जा रही है, जोकि एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी और हम इस आर्टिकल के जरिए इस मैच की प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट, वेदर रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग डीटेल्स, हेड टू हेड आंकड़े और अन्य सभी चीजों पर विस्तार से चर्चा करने जा रहे हैं।

RCB vs DC Match Preview

पांच में से अपने चार मैच जीत और एक मैच हारने के बाद रजत पाटीदार की टीम रॉयल चैलेंज बेंगलुरु इस समय अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स चार में से दो मैच जीत कर और दो मैच हार कर अंक तालिका में छठे नंबर पर है।

अब देखना होगा कि दोनों टीमें अपने अगले मैच में मैच एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हुए कैसा प्रदर्शन करेंगी और कौन जीतेगा। लेकिन इतना जरूर तय है कि 18 अप्रैल को बेंगलुरु में होने जा रहे इस मैच में भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स को दो हार गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली है। वहीं आरसीबी को एकमात्र हार राजस्थान रॉयल्स के हाथों मिली थी।

RCB vs DC मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग

RCB vs DC Match Details and Live Streaming
RCB vs DC Match Details and Live Streaming
  • मैच: RCB vs DC
  • मैच नंबर: 26
  • स्टेडियम: एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
  • तारीख: 18 अप्रैल
  • समय: भारतीय समयानुसार शाम 3:30 बजे
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

RCB vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड

  • कुल मैच: ३३
  • RCB: 20 जीत
  • DC: 12 जीत
  • टाई: 0
  • बेनतीजा: 1

RCB vs DC मैच पिच रिपोर्ट

RCB और DC का मैच यह बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की होने वाला है, जहां की पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। इस पिच को बैटिंग पैराडाइज भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर बल्लेबाजों को रन बनाने में काफी मदद मिलती हैं। छोटी बॉउंड्री और तेज ऑउटफिल्ड होने की वजह से रन बनाना आसान होता। इस मैदान का औसत फर्स्ट इनिंग स्कोर 180 से 200 के बीच रहता है।

हालांकि यहां पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी नई गेंद से थोड़ी मदद मिलती है। मगर बाद में उन्हें काफी रन पड़ते हैं। बीच के ओवरों में स्पिनर्स का भी रोल बढ़ जाता है और वो भी स्टीक लाइन लेंथ से विकेट लेने में कामयाब होते हैं।

यह भी पढ़ें: Cameron Green ने GT vs KKR मैच में लगाया जबरदस्त छक्का, डिस्प्ले कार का हुआ बुरा हाल; देखें वायरल वीडियो

RCB vs DC मैच वेदर रिपोर्ट

शनिवार 18 अप्रैल को बेंगलुरु में मौसम काफी गर्म रहने वाला है। मैक्सिमम तापमान 35 डिग्री वहीं न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इस दौरान हल्के बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश के आसार नहीं है। यानी हमें पूरा मैच बेहतरीन तरीके से देखने मिल सकता है।

RCB vs DC स्कोर प्रिडिक्शन

पॉवरप्ले स्कोर

  • RCB: 65-70 रन
  • DC: 45-55 रन

16 ओवर का स्कोर

  • RCB: 150-160 रन
  • DC: 140-150 रन

फाइनल का स्कोर

  • RCB: 210-220 रन
  • DC: 190-195 रन

RCB vs DC मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्‍वर कुमार, अभिनंदन सिंह जैकब डफ़ी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेज़लवुड, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा, विक्की ओस्टवाल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, सात्विक देसवाल।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड: अक्षर पटेल (कप्तान), पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार, विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुशमंथा चमीरा, नितीश राणा, मिशेल स्टार्क, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, पृथ्वी शॉ, त्रिपुरा विजय, अभिषेक पोरेल, साहिल पारख और माधव तिवारी।

RCB vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड और सुयश शर्मा।

(इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख दार)

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी और मुकेश कुमार।

(इम्पैक्ट प्लेयर: टी. नटराजन)

RCB vs DC मैच विनर

RCB

FAQs

RCB vs DC मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?

जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क

RCB vs DC मैच कितने बजे से शुरू होगा?

3:30 बजे

यह भी पढ़ें: GT vs KKR: IPL 2026 में कोलकाता की पांचवीं हार, गुजरात की जीत में चमके गिल, तूफानी पारी से मचाई सनसनी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!