Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए CSK को मिला नया मैच विनर, धोनी ने टैलेंट देखकर किया साइन

CSK Finds a New Match-Winner for the Final 3 Matches of IPL 2026; Dhoni Signs Him After Spotting His Talent.

IPL 2026: पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 के शुरुआती मैचों में पिछड़ते दिखाई दी थी। लेकिन उसके बाद उसने बेहतरीन कमबैक किया और अब यह प्लेऑफ में अपनी जगह भी बना सकती है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए इस टीम ने अपना सब कुछ न्योछावर करने का फैसला कर लिया है।

इस वजह से फ्रेंचाइजी ने अंतिम तीन मैचों के लिए एक बहुत ही बड़े मैच विनर खिलाड़ी को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। तो आइए जान लेते हैं कि चेन्नई ने 2026 आईपीएल के बाकि बचे मैचों के लिए किसे अपनी स्क्वाड में जगह दी है।

इस खिलाड़ी को किया चेन्नई सुपर किंग्स ने शामिल

Chennai Super Kings have signed Macneil Noronha for the remaining matches of IPL 2026.
Chennai Super Kings have signed Macneil Noronha for the remaining matches of IPL 2026.

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 सीजन के बाकि बचे मैचों के लिए अपने स्क्वाड में 24 साल के युवा ऑलराउंडर मैकनील नोरोन्हा (Macneil Noronha) को साइन किया है, जो कि अपनी बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों से मैच का रुख बदलने के लिए जाने जाते हैं। CSK ने उन्हें रामकृष्ण घोष (Ramakrishna Ghosh) की जगह मौका दिया है।

यह भी पढ़ें: GT vs SRH: गुजरात के खिलाफ हैदराबाद की बत्ती गुल, 82 रनों से मिली करारी हार; शुभमन गिल की टीम ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत

रामकृष्ण घोष हुए IPL 2026 से बाहर

बताते चलें कि रामकृष्ण घोष ने 2 मई, 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और डेब्यू मैच में ही वो इंजर्ड हो गए, जिसके चलते वह आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। इस बोलिंग ऑलराउंडर के बाहर होने के बाद अब CSK ने मैकनील नोरोन्हा को स्क्वाड में जगह दी है, जो कि अब तक प्रोफेशनल टी20 क्रिकेट में सिर्फ और सिर्फ तीन मैच ही खेलते दिखाई दिए हैं।

मैकनील नोरोन्हा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 और 2025 में कुल मिलाकर तीन मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 34 के बेस्ट स्कोर के साथ 58 रन बना रखे हैं। उनके बल्ले से 19.33 की औसत और 116.11 की स्ट्राइक रेट से रन आए हैं। उन्होंने इस दौरान दो पारी में एक विकेट भी चटकाया है। अब देखना होगा कि उन्हें आईपीएल में डेब्यू का चांस मिलेगा या नहीं।

15 मई को अगला मैच खेलेगी CSK

चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपना अगला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच 15 मई को खेला जाएगा। शुक्रवार को यह मैच इकाना स्टेडियम में होगा। तो देखना होगा कि इस दौरान कौन सी टीम जीत दर्ज करेगी। बता दें की चेन्नई सुपर किंग इस समय 11 मैचों में से 6 मैच जीत और पांच मैच हार 12 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।

FAQs

मैकनील नोरोन्हा की उम्र क्या है?
24 साल

यह भी पढ़ें: GT vs SRH मैच में बने 20 बड़े रिकॉर्ड, साई सुदर्शन ने की रैना और गंभीर की बराबरी, हैदराबाद सबसे कम स्कोर बनाकर शर्मशार

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!