Posted inIndian Premier League (IPL)

नेपाल से खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, लेकिन बन बैठा IPL टीम का कप्तान, हर मुकाबले में होता फ्लॉप

This player from Nepal isn't even good enough to play, yet he has become the captain of an IPL team—and he flops in every single match.

IPL 2026: किसी भी टीम का कप्तान बनना सबसे बड़े जिम्मेदारी का काम होता है और हर कोई ये जिम्मेदारी अच्छे से नहीं निभा पाता। कुछ इस जिम्मेदारी में काफी बुरी तरह से फेल होते हैं और आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जब से कप्तान बना है पूरी तरह से फेल हो रहा है। हालांकि वो सिर्फ बतौर कप्तान नहीं बल्कि बतौर बल्लेबाज भी हर मैच में फेल होता दिखाई दे रहा है।

नेपाल से भी खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी

भारत का पड़ोसी देश नेपाल धीरे-धीरे क्रिकेट में ग्रो कर रहा है। लेकिन अभी भी बहुत ही ज्यादा पीछे है और इसके चलते इसका कोई भी खिलाड़ी आज आईपीएल में खेलते दिखाई नहीं दे रहा है और इंटरनेशनल क्रिकेट में भी यह टीम इतनी ज्यादा प्रभावशाली नहीं है। कुछ ऐसा ही हाल है लखनऊ सुपर जांयट्स के कप्तान ऋषभ पंत का।

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत LSG की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन लगातार खराब हो रहा है और वो बल्ले से भी पूरी तरह से फ्लॉप नजर आ रहे हैं, जिस वजह से फैंस उन्हें नेपाल से भी खेलने के लायक नहीं समझ रहे और जल्द से जल्द उन्हें आईपीएल से निकाले जाने की मांग उठा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: KKR vs GT मैच के 29 बड़े रिकॉर्ड, एलन ने छक्कों की बारिश से मचाई तबाही, सुदर्शन ने महारिकॉर्ड किया अपने नाम; IPL में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा

2 IPL सीजन अब तक बना पाए हैं सिर्फ 520 रन

Rishabh Pant has managed to score only 520 runs across two IPL seasons so far.
Rishabh Pant has managed to score only 520 runs across two IPL seasons so far.

आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत पर 27 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक बोली लगाकर उन्हें अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया। गोयनका को उम्मीद था कि पंत टीम में आकर टीम का नाम बढ़ाएंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं पंत ने अब तक 2025 और 2026 दोनों सीजन में कुल मिलाकर इस टीम के लिए 26 मैच खेले हैं और उसकी 24 पारियों में सिर्फ 520 रन ही बना पाए हैं।

118 के नाबाद बेस्ट स्कोर के साथ उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़ा है। पंत का औसत महज 26 और स्ट्राइक रेट 135.77 का है। पंत का लगातार मैचों में फ्लॉप होना इस टीम के लिए इसकी हार का एक सबसे बड़ा कारण है।

कुछ ऐसा है LSG का हाल

बता दें कि आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लखनऊ की फ्रेंचाइजी 12 में से सिर्फ चार मैच जीत सकी है और आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा है। सिर्फ 8 अंक के साथ यह अंक तालिका में दसवें नंबर पर है और प्लेऑफ की रेस से कब का बाहर हो चुकी है। आईपीएल 2025 की बात करें तो उस दौरान भी इस टीम का कुछ यही हाल था और यह 14 में से सिर्फ 6 मैच जीत पाई थी और 8 में उसे हार मिली थी। 12 अंक के साथ यह अंक तालिका में सातवें नंबर पर थी और प्लेऑफ से फिर चूक गई थी।

ओवरऑल ऋषभ पंत के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने कुल 69 मैचों में कप्तानी की है। वो दिल्ली कैपिटल और लखनऊ दोनों को लीड कर चुके हैं। इस दौरान टीम को 33 में जीत और 34 में हार मिली है और दो मैच टाई रहे हैं। पंत का विनिंग परसेंटेज 47.82 का है। इस बीच बतौर कप्तान ऋषभ के बल्ले से 1725 रन आए हैं।

FAQs

ऋषभ पंत की आईपीएल सैलरी क्या है?
27 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें: Hardik Pandya को लेकर बड़ा अपडेट, अब इस कप्तान संग बदल सकते हैं टीम, IPL में होगा ऐतिहासिक ट्रेड

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!