Virat Kohli and LizLaz: क्रिकेट की दुनिया में अगर कोई नाम सबसे बड़ा है तो वो है विराट कोहली। विराट की हर एक छोटी से छोटी चीज हेडलाइन बन जाती है। उनके एक पोस्ट लाइक कर देने से किसी की भी जिंदगी बन या बिगड़ सकती है।
कुछ दिन पहले किंग कोहली ने एक जर्मन मॉडल की तस्वीर लाइक की थी, जिसके बाद से लगातार इसको लेकर चर्चाएं चल रही हैं और हाल ही में उस जर्मन मॉडल LizLaz ने बताया है कि विराट कोहली के तस्वीर लाइक करने के बाद उनसे काफी कुछ गलत करने को कहा गया।
अप्रैल में कोहली ने लाइक की थी LizLaz की तस्वीर

दरअसल, किंग कोहली ने अप्रैल में जर्मन मॉडल LizLaz की एक तस्वीर लाइक की थी, जिसके बाद काफी ज्यादा बवाल हुआ था। कुछ समय के अंदर उस पोस्ट ने लाखों लोगों तक रीच बढ़ा ली थी। लगातार हर जगह सिर्फ इसी बात की चर्चा चल रही थी। हालांकि बाद में कोहली ने वो लाइक हटा लिया था। लेकिन इसको लेकर कंट्रोवर्सी नहीं रुकी।
LizLaz एक जर्मन-साउथ अफ्रीकन इनफ्लुएंसर, सिंगर और मॉडल हैं, जो कि कई बार विराट कोहली की तारीफ करते दिखाई दे चुकी थी और वह आरसीबी की जर्सी में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब वीडियो में कई बार आरसीबी का जिक्र किया है और जब विराट कोहली ने उनकी पोस्ट लाइक की थी तब उनकी खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं था। हालांकि कोहली ने डायरेक्ट उनकी पोस्ट लाइक नहीं की थी बल्कि एक अन्य इंडियन फोटोग्राफर ने कॉलेब करके एक पोस्ट अपलोड की थी और उसी को किंग ने लाइक किया था। इसी कड़ी में अब LizLaz ने काफी बड़ा खुलासा किया है।
German influencer LizLaz revealed she was offered money by some journalist to fabricate negative stories about cricketer Virat Kohli. She rejected these offers, calling virat Kohli her favorite cricketer.
#ViratKohli #RCBvsKKR pic.twitter.com/2YSrGlzVEy— Ab Cricinfoooooo (@monk258012) May 12, 2026
LizLaz ने किया बड़ा खुलासा
LizLaz किंग कोहली के लाइक करने के बाद कुछ ही समय में दुनिया भर में चर्चा का एक सबसे बड़ा विषय बन चुकी हैं। LizLaz ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलता किया कि कोहली के उनके पोस्ट लाइक करने के बाद एक स्पोर्ट जर्नलिस्ट ने उनसे कांटेक्ट किया और विराट के खिलाफ गलत बोलने को कहा।
LizLaz ने उस जर्नलिस्ट का नाम तो नहीं बताया। लेकिन इस खबर से फैंस काफी हैरान हैं, क्योंकि इसके जरिए जानबूझकर विराट की इमेज खराब करने की कोशिश की जा रही है।
फैंस दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन
जब से LizLaz ने यह खुलासा किया है कि उन्हें पैसे देकर विराट कोहली के खिलाफ गलत बुलवाए जाने की कोशिश की गई थी। तब से विराट कोहली के फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस का कहना है कि कोई अपने ही देश के सबसे बड़े खिलाड़ी को कैसे गिराने की कोशिश कर सकता है। वहीं कुछ कह रहे हैं कि विराट कोहली से कइयों के घर की रोटी चलती है, जिस वजह से वह विराट का नाम हमेशा घसीटते रहना चाहते हैं।
FAQs
LizLaz और विराट कोहली का क्या संबंध है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के आखिरी 3 मुकाबलों के लिए CSK को मिला नया मैच विनर, धोनी ने टैलेंट देखकर किया साइन