Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2026 के सबसे अनलकी 4 विदेशी खिलाड़ी, पूरे सीजन नहीं मिला एक भी चांस

The 4 Unluckiest Overseas Players of IPL 2026: Didn't Get a Single Chance Throughout the Entire Season

IPL 2026: आईपीएल 2026 सब समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है और इस टूर्नामेंट में अब तक कई खिलाड़ियों ने उम्मीद से काफी ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जबकि कुछ काफी खराब प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जिन्हें खेलने तक का मौका नहीं मिला है। आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम चार ऐसे ही विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बात करेंगे, जो आईपीएल 2026 में एक भी मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए।

इन चार खिलाड़ियों को नहीं मिला IPL 2026 में मौका

These four players did not get a chance in IPL 2026.
These four players did not get a chance in IPL 2026.

रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra)

3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2026 सीजन के लिए रचिन रविंद्र को 2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला और अब वो वापस अपने घर लौट चुके हैं। टी20 क्रिकेट में उनके नाम 2178 रन बनाने के साथ ही साथ 79 विकेट लेने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

कामिंदु मेंडिस (Kamindu Mendis)

सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ने कामिंदु मेंडिस को आईपीएल 2026 सीजन के लिए 75 लाख में रिटेन किया। लेकिन वो भी अभी तक एक भी मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए हैं। कामिंदु मेंडिस अभी तक आईपीएल में डेब्यू तक नहीं कर सके हैं। उनके नाम टी20 क्रिकेट में 2442 रन बनाने के साथ ही साथ 30 विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है।

मैथ्यू ब्रीत्ज़के (Matthew Breetzke)

लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीत्ज़के को 75 लाख रुपये में अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। लेकिन वो भी आईपीएल 2026 में किसी भी मैच में खेलते दिखाई नहीं दिए। उन्हें 2025 में इस टीम के लिए खेलने का मौका मिला था। उस दौरान उन्होंने महज 15 रन बनाए थे। अब तक ओवरऑल मैथ्यू ब्रीत्ज़के टी20 क्रिकेट में 3549 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें: BCCI ने किया कंफर्म, 19 मई को होगा भारत की टेस्ट-ODI टीम का ऐलान, इन 15-15 नामों को मिल सकती है जगह

ज़ैक फ़ोल्क्स (Zak Foulkes)

इस लिस्ट में अगला नाम ज़ैक फ़ोल्क्स का है। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर ज़ैक फ़ोल्क्स को 75 लाख रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है और वह इस पूरे सीजन खेल भी पाएंगे या नहीं इसकी अभी कोई भी गारंटी नहीं है। बता दें कि ज़ैक फ़ोल्क्स ने टी20 क्रिकेट में 68 मैचों की 39 पारियों में 292 रन बनाने के साथ 64 पारियों में 77 विकेट चटका रखें हैं।

FAQs

आईपीएल 2026 का फाइनल कब है?
31 मई

यह भी पढ़ें: IPL में इन 3 खिलाड़ियों का शानदार फॉर्म, लेकिन टीम इंडिया में वापसी की उम्र कर चुके पार, कोच गंभीर अब नहीं देंगे मौका

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!