Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

IPL 2026 में चमके ये 4 खिलाड़ी सिर्फ टी20 फॉर्मेट लायक, टेस्ट-ODI में हो जाएंगे फिसड्डी साबित

These 4 Players Who Shone in IPL 2026 Are Suited Only for the T20 Format; They Will Prove to Be Flops in Tests and ODIs.

IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन अब समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। इस सीजन कई खिलाड़ियों ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया और हर जगह उन्हीं की चर्चा चल रही है। कई लोग उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में भी मौका देने की बात कह रहे हैं।

लेकिन उनमें से कुछ युवा ऐसे हैं, जो सिर्फ आईपीएल तक ही अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यानी टी20 फॉर्मेट ही उनकी जान है, टेस्ट और वनडे में वो पूरी तरह से फ्लॉप हो जाएंगे।

सिर्फ टी20 तक सिमित रह जाएंगे IPL 2026 के ये चार खिलाड़ी

These Four IPL 2026 Players Will Be Limited to T20s Only
These Four IPL 2026 Players Will Be Limited to T20s Only

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक रहे। उन्होंने इस आईपीएल सीजन 14 मैचों में 583 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ा। उनकी बल्लेबाजी की काफी तारीफ हुई।

लेकिन वो टेस्ट और वनडे क्रिकेट में फ्लॉप हो सकते हैं, क्योंकि उनका 90% गेम केवल बड़े हिट्स पर टिका हुआ है और सिचुएशन बदलने पर जब स्ट्राइक रोटेट करने की जरूरत पड़े और स्लो खेलना पड़े तो वो उनके लिए मुश्किल भरा काम होगा।

प्रियांश आर्या (Priyansh Arya)

इस लिस्ट में अगला नाम प्रियांश आर्य का है। प्रियांश आर्य भी एक टी20 बेटर बनकर रह जाएंगे। उन्होंने 13 मैचों में 364 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से तीन अर्धशतक आए हैं। प्रियांश का भी स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर का है। वो हर मैच में अंधाधुंध बल्लेबाजी करते हैं, जो कि वनडे और टेस्ट क्रिकेट में उन्हें एक्सपोज कर सकता है और यही कारण है कि अन्य फॉर्मेट में उनके कामयाब होने के आसार बहुत कम है।

कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi)

KKR के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी 13 मैचों में कुल 18 विकेट चटका चुके हैं और लगातार मैचों में अपनी गेंदबाजी से इंप्रेस करने में कामयाब हुए हैं। लेकिन टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में उनका कामयाब हो पाना थोड़ा मुश्किल है, क्योंकि टेस्ट और वनडे क्रिकेट आपसे टी20 क्रिकेट से कई ज्यादा की उम्मीद करता है।

यह भी पढ़ें: IPL के बीच ही Jos Buttler ने कर लिया बड़ा करार, अब अगले 3 साल तक इसी टीम का होंगे हिस्सा

अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi)

KKR के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी का भी इस लिस्ट में नाम है। अंगकृष रघुवंशी ने इस आईपीएल सीजन 13 मैचों में 422 रन बनाए। उन्होंने 5 अर्धशतक के साथ यह कारनामा किया है। अंगकृष रघुवंशी भी अपने फुट वर्क के कारण वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में फंस सकते हैं। इस वजह से उसमें उनका कामयाब होना थोड़ा मुश्किल है।

FAQs

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा प्रभावित किस युवा बल्लेबाज ने किया है?
वैभव सूर्यवंशी

यह भी पढ़ें: क्या IPL 2027 की नीलामी में अपना नाम देंगे Mohammad Amir? खुद किया खुलासा, बताई पूरी सच्चाई

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!