IPL 2027 Details: आईपीएल 2026 को खत्म हुए अभी दो दिन भी नहीं हुए हैं लेकिन अगले सीजन की चर्चा तेज हो गई है। इस लीग का रोमांच ही ऐसा है कि एक सीजन खत्म होता नहीं है कि अगले की चर्चा शुरू हो जाती है। हालिया सीजन की बात करें तो इस बार खिताब जीतने का कारनामा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु की टीम ने इतिहास रचा और गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी।
फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी और इसी का खामियाजा भुगतना पड़ा। घरेलू मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 8 विकेट खोकर 155 रन बनाए, जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 ओवर में ही 161/5 का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली। रन चेज में विराट कोहली का कमाल देखने को मिला और उन्हें 42 गेंदों में 75 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
इस सीजन के अंत के बाद, IPL 2027 को लेकर हलचल है। फैंस जानने को बेताब हैं कि अगले सीजन का आगाज कब से होगा और कितने मैच खेले जाएंगे, वहीं इसका प्रसारण कहां होगा। इसकी पूरी जानकारी हम आपको देने जा रहे हैं।
कब शुरू होगा IPL 2027?

आईपीएल को काफी अहमियत दी जाती है और इसी वजह से BCCI ने मार्च-मई की विंडो को इसके लिए सुरक्षित रखा है। हर बार लगभग इसी दौरान सीजन का आयोजन होता है और इंटरनेशनल क्रिकेट भी न के बराबर खेली जाती है। IPL 2027 को लेकर बीसीसीआई ने 14 मार्च से 30 मई की विंडो फाइनल की है। अगर आगे चलकर बदलाव नहीं होता है तो फिर इसी दौरान आईपीएल का 20वां सीजन खेला जाएगा।
IPL 2027 में मैचों की संख्या कितनी होगी?
इंडियन प्रीमियर लीग में काफी समय से मैचों की संख्या में इजाफा होने की बात हो रही है। पहले आईपीएल के 19वें सीजन में ही ऐसी चर्चा हो रही थी लेकिन 74 मैचों वाला ही फॉर्मेट रखा गया। IPL 2027 में भी इसी फॉर्मेट के बरकरार रहने की प्रबल संभावना है। इसी वजह से एक बार फिर सभी 10 टीमें लीग स्टेज में 14-14 मैचों में खेलती नजर आ सकती हैं। इस तरह लीग स्टेज में कुल 70 मैच होंगे। जबकि 4 मैच प्लेऑफ के दौरान देखने को मिलेंगे।
किस चैनल पर IPL 2027 का प्रसारण होगा?
आईपीएल के 20वें सीजन का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोस्टार पर होगा, क्योंकि 2023 से लेकर 2027 तक ब्राडकास्टिंग राइट इनके ही पास हैं। दोनों का ही मर्जर हो चुका है। इसी वजह से टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर आईपीएल आएगा। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार प्लेटफार्म पर होगी।
FAQs
IPL 2027 के लिए विंडो क्या है?
यह भी पढ़ें: IPL 2027 के पहले मैच से बैन हुआ RCB का सबसे बड़ा मैच विनर, BCCI ने किया सस्पेंड, वजह बेहद चौंकाने वाली