IPL 2026 Playoffs Teams Updated Squad: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। लीग स्टेज का समापन 24 मई को हुआ और आखिरी मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने बाजी मारी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि ये दोनों ही टीमें प्लेऑफ से बाहर थीं। अब सीजन में सिर्फ 4 मैच शेष रह गए हैं और इनसे ही तय होगा कि इस बार ट्रॉफी पर किस टीम का कब्जा होगा।
इस बार प्लेऑफ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने जगह बनाई है। इनके बीच ही ख़िताब जीतने की रेस होगी। प्लेऑफ के मुकाबले 26 मई से शुरू होने जा रहे हैं। ऐसे में हम आपको लेख में सभी टीमों के स्क्वाड की जानकारी देने जा रहे हैं, क्योंकि सीजन से पहले जो खिलाड़ी चुने गए थे, उनमें से कई इंजर्ड या अन्य कारणों से बाहर भी हुए।
RCB को जैकब बेथेल का IPL 2026 के प्लेऑफ में नहीं मिलेगा साथ

IPL 2026 के प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा, क्योंकि इंग्लैंड के जैकब बेथेल बाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट लगने के कारण आखिरी चरण के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बेथेल को फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में बतौर ओपनर मौके मिले। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा लेकिन उनके जैसे खिलाड़ी का बाहर होना निश्चित रूप से एक बड़ा झटका कहा जा सकता है। अब देखना होगा कि RCB उनकी कमी कैसे पूरी करती है। साल्ट वापस भारत आ गए हैं लेकिन अभी उनकी उपलब्धता को लेकर कोई अपडेट नहीं आया है।
अन्य तीन टीमों में IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए नहीं है कोई बदलाव
गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में प्लेऑफ स्टेज के लिए कोई भी नया खिलाड़ी शामिल नहीं किया है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स ने अपने अंतिम लीग मैच से पहले विकेटकीपर रवि सिंह की जगह पटियाला के युवा ऑलराउंडर एमानजोत चहल को जरूर शामिल किया था। इसके अलावा अन्य किसी ने हाल-फिलहाल बदलाव नहीं किया है।
IPL 2026 के प्लेऑफ स्टेज के लिए सभी 4 टीमों का स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान, फिल साल्ट, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, मंगेश यादव, सात्विक देसवाल, रिचर्ड ग्लीसन, जैकब डफी
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलवंत खेजरोलिया, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, शाहरुख खान, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बरार, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ट्रैविस हेड, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिन्दु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रैन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यशराज पुंजा, युद्धवीर सिंह चरक, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रवींद्र जडेजा, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, कुलदीप सेन, विग्नेश पुथुर, एमानजोत चहल