Posted inIndian Premier League (IPL)

प्लेऑफ़ से पहले KKR को तगड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी चोटिल होकर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Major Blow for KKR Ahead of Playoffs: Match-Winning Player Ruled Out of Tournament Due to Injury

KKR, IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2026 में शुरुआत बेहद खराब करी थी। लेकिन सेकंड हाफ में इस टीम ने कम बैक किया और लगातार मैचों में जीत दर्ज कर प्लेऑफ के काफी करीब आ गई है।

इस टीम को रविवार 24 अप्रैल को अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच खेलना है और उस मैच को जीत यह टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है। लेकिन इससे पहले इस टीम को काफी बड़ा झटका लग गया है। इस टीम का एक स्टार मैच विनर खिलाड़ी इंजरी की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

ये स्टार खिलाड़ी हुआ IPL 2026 से बाहर

Angkrish Raghuvanshi Ruled Out of IPL 2026 Due to Injury
Angkrish Raghuvanshi Ruled Out of IPL 2026 Due to Injury

बता दें कि KKR का जो स्टार खिलाड़ी इंजर्ड हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) हैं। आईपीएल 2026 में KKR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक अंगकृष को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मुकाबले के दौरान इंजरी हुई थी और इस इंजरी की वजह से वो उस मैच में नहीं खेल पाए थे और आगे भी खेलते दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि आईपीएल 2026 से वो बाहर हो गए हैं।

दरअसल, मुंबई की पारी के 11वें ओवर में तिलक वर्मा का कैच लपकने के लिए वरुण चक्रवर्ती और रघुवंशी ने दौड़ लगाई। लेकिन दोनों की टक्कर हो गई और इंजर्ड होने के चलते अंगकृष को मैदान से बाहर जाना पड़ा।

शेन वॉटसन ने दिया उपडेट

इसके बाद अंगकृष रघुवंशी पर उपडेट देते हुए KKR के सहायक कोच शेन वॉटसन ने कहा कि उन्हें गर्दन में दर्द, चक्कर आने और तेज़ सिरदर्द से काफी परेशानी हुई और वो मैच में न खेल पाने को लेकर काफी दुःखी थे।

मालूम हो कि उस मैच में KKR ने आधिकारिक तौर पर IPL के ‘कनकशन प्रोटोकॉल’ को इस्तेमाल करते हुए उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज तेजस्वी दहिया को टीम में शामिल किया था।

यह भी पढ़ें: SRH vs RCB: हैदराबाद ने बेंगलुरु को हराया, प्लेऑफ से पहले दर्ज की 55 रनों से बड़ी जीत; ईशान किशन का जमकर चला बल्ला

सबसे अहम है DC के खिलाफ मैच

बता दें कि KKR को अपना लास्ट ग्रुप स्टेज मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 24 मई, शाम 7:30 बजे खेलना है। यह मैच इसके होम ग्राउंड के ईडन गार्डन में खेला जाएगा और इस मैच को जीतने के साथ ही कोलकाता प्लेऑफ के काफी करीब पहुंच जाएगी। अगर KKR जीत जाती है तो वो टॉप 4 में एंट्री मार लेगी। लेकिन उसे दुआ करनी होगी कि आरआर अपना मुंबई के खिलाफ लास्ट मैच हार जाए, तभी यह प्लेऑफ में जगह बना सकेगी।

FAQs

Angkrish Raghuvanshi ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
885 रन

यह भी पढ़ें: SRH vs RCB मैच में बने 25 रिकॉर्ड, कोहली ने सबसे ज्यादा साझेदारी का बनाया कीर्तिमान, पाटीदार ने छक्के लगाने के मामले में गेल को पछाड़ा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!