Posted inIndian Premier League (IPL)

MI vs RR Playing-XI: इधर जडेजा-पराग की वापसी, तो उधर रॉबिन-मारकंडे को मौका! जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

MI vs RR Playing XI: Jadeja and Parag Return, While Robin and Markande Get a Chance! Check Out the Playing XIs for Both Teams.

MI vs RR Playing-XI: 24 मई, दोपहर 3:30 बजे आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में होगा और यह आईपीएल 2026 का सबसे ज्यादा इंटरेस्टिंग मैच होने वाला है, क्योंकि यही मैच तय करेगा कि आईपीएल 2026 की चौथी प्लेऑफ में जाने वाली टीम कौन होगी।

ऐसे में इस मैच पर सभी की नजरें होने वाली हैं और इस मैच में दोनों टीमें अपनी 11 में 2-2 बदलाव के साथ उतर सकती हैं। तो आइए एक बार प्लेइंग 11 पर नजर डाल लेते हैं।

वानखेड़े स्टेडियम में होगी सबसे बड़ी जंग

Match No. 69 of IPL 2026 will be played between Mumbai Indians and Rajasthan Royals (MI vs RR) on May 24 at 3:30 PM.
Match No. 69 of IPL 2026 will be played between Mumbai Indians and Rajasthan Royals (MI vs RR) on May 24 at 3:30 PM.

दरअसल, आईपीएल 2026 के मैच नंबर 69 में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टक्कर होगी। हार्दिक पांड्या और रियान पराग इस मैच में जीत दर्ज कर करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे।

मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर होने के बाद अब सिर्फ और सिर्फ अपनी बच्ची खुची इज्जत बचाने के लिए खेलेगी। जबकि दूसरी ओर पंजाब किंग्स राजस्थान रॉयल्स जीत दर्ज कर प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

इस समय आरआर 14 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है और अगर यह लास्ट मैच जीत जाती है तो 16 अंक पर आकर प्लेऑफ में जगह बना लेगी। लेकिन अगर इसे हार मिली तो अन्य टीमों के लिए रास्ता खुल जाएगा।

यह भी पढ़ें: मैच खत्म, लेकिन विवाद नहीं! Virat Kohli ने Travis Head से नहीं किया HANDSHAKE, वीडियो वायरल

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है MI vs RR मैच में मौका

MI vs RR मैच के लिए मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में मयंक मारकंडे और रोबिन मिंज एंट्री मार सकते हैं, जबकि नमन धीर और रघु शर्मा को बाहर बैठाया जा सकता है। इस दौरान 11 में रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह दिखाई दे सकते हैं। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बाद में अल्लाह ग़ज़नफ़र को लाया जा सकता है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा, संदीप शर्मा और ब्रिजेश शर्मा दिखाई दे सकते हैं। जड्डू और पराग की एंट्री के कारण सुशांत मिश्रा और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को बाहर बैठना पड़ सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आरआर यशराज पुंजा को ला सकती है।

MI vs RR मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, रोबिन मिंज, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और मयंक मारकंडे।

इम्पैक्ट प्लेयर: अल्लाह ग़ज़नफ़र।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, रविंद्र जडेजा, संदीप शर्मा और ब्रिजेश शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर: यशराज पुंजा।

FAQs

MI vs RR मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: CSK से होगी Stephen Fleming की छुट्टी? अब MS Dhoni नहीं बल्कि ये दिग्गज बनेगा चेन्नई का नया हेड कोच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!