Punjab vs Mumbai Match LIVE: आईपीएल 2026 में कल शाम 7:30 बजे, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पंजाब और मुंबई के बीच होने जा रहा रह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा अहम होने वाला है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डीटेल्स और दोनों टीमों के प्रदर्शन आदि के बारे में चर्चा करेंगे।
14 मई को होगा Punjab vs Mumbai मैच

बता दें कि आईपीएल 2026 के मैच नंबर 58 में 14 मई को श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स और सूर्यकुमार यादव की मुंबई इंडियंस एक दूसरे के आमने-सामने होगी। दोनों टीमें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन, स्टेडियम में एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। हालांकि टॉस 7:00 बजे उछाला जाएगा। जबकि मैच की लाइव स्ट्रीम 6:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी।
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है मैच
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (Punjab vs Mumbai) के बीच होने जा रहा यह मुकाबला जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के साथ ही साथ स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। मोबाइल और डिजिटल यूजर्स जिओ हॉटस्टार के जरिए मैच का लुफ्त उठा सकते हैं।
वहीं टीवी यूजर स्टार स्पोर्ट्स के जरिए मैच का मजा फ्री में ले सकते हैं। फैंस आईपीएल 2026 के इस मैच का मजा 10 से ज्यादा भाषाओं में ले सकते हैं। हिंदी, इंग्लिश, हरयाणवी, भोजपुरी, तमिल जैसी कई भाषाओं के अलावा पंजाब के फैंस पंजाबी भाषा में मैच देख सकते हैं।
कुछ ऐसा है दोनों टीमों का हाल
बात करें दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन की तो इस समय श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 11 में से 6 मैच जीत और 4 मैच हारने के साथ एक मैच बारिश की वजह से गंवाकर 13 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस 11 में से तीन मैच जीत और आठ मैच हार अंक तालिका में 6 अंक के साथ नवें पायदान पर है।
दोनों टीमों के लिए यह मैच इसलिए अहम है, क्योंकि मुंबई इंडियंस को अपनी बची खुची इज्जत बचानी है। वहीं पंजाब किंग्स को प्लेऑफ में जगह बनानी है। आईपीएल 2026 में एक दमदार शुरुआत करने के बाद यह टीम लगातार 4 मैच हार गई है और यह लास्ट 6 साल में पहली बार है, जब इसे लगातार 4 हार मिली है।
FAQs
Punjab vs Mumbai कहां देखें?
यह भी पढ़ें: IPL में फिर गूंजेगा ‘थाला’ नाम! फैंस का लंबा इंतजार खत्म, MS Dhoni की वापसी की तारीख आई सामने