Posted inIndian Premier League (IPL)

इन 4 कप्तान-कोच की जोड़ी को बर्खास्त कर रहे टीम मालिक, IPL 2027 में अब एक साथ नहीं आएंगे नजर

Team Owners Are Sacking These 4 Captain-Coach Duos; They Will No Longer Be Seen Together in IPL 2027

IPL 2027: आईपीएल 2026 सीजन की समाप्ति 31 मई को होगी और अगला सीजन अगले साल अप्रैल या मार्च में शुरू होगा। लेकिन अगला सीजन काफी ज्यादा अलग रहेगा, क्योंकि एक नहीं बल्कि तीन से चार टीमें अपने कप्तान को बदल सकती हैं और साथ ही साथ कोच को भी हटाया जा सकता है। तो आइए जान लेते हैं कौन हैं वो टीमें जो बदलाव कर सकती हैं।

IPL 2027 से पहले इन टीमों में हो सकता है बदलाव

These teams could undergo changes before IPL 2027.
These teams could undergo changes before IPL 2027.

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)

सबसे पहले जो टीम अपना कप्तान बदलेगी वो है लखनऊ सुपर जायंट्स ऋषभ पंत को यह फ्रेंचाइजी कप्तान पद से हटाकर किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाएगी और इस बात की पुष्टि इसके डायरेक्टर टॉम मूडी ने भी कर दी है। यही नहीं बल्कि टॉम मूडी और जस्टिन लैंगर को भी हटाया जा सकता है।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)

दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल में लगातार फ्लॉप हो रही है। अक्षर पटेल की कप्तानी में यह टीम लगातार दूसरी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई और हेमांग बदानी का भी कोचिंग में उस तरीके का दमखम देखने को नहीं मिल रहा, जिस वजह से डीसी की मैनेजमेंट इन दोनों को भी हटा सकती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders)

आईपीएल 2027 से पहले जिस टीम के कप्तान और कोच को बदला जा सकता है उसमें अगला नाम कोलकाता नाइट राइडर्स का है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह नहीं बना सके और 2025 में भी यह क्वालीफाई नहीं सकी थी।

अभिषेक नायर की कोचिंग में भी वो दमखम देखने नहीं मिला है। इस वजह से यह फ्रेंचाइजी उन्हें हटा सकती है और उनके बाद एक अलग खिलाड़ी टीम को लीड करता दिखाई दे सकता है।

यह भी पढ़ें: 35 साल की उम्र में इस भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, IPL और घरेलू क्रिकेट को भी कहा अलविदा

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी ऋतुराज गायकवाड़ और स्टीफन फ्लेमिंग को पद से हटा सकती है। CSK किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान जबकि स्टीफन फ्लेमिंग की जगह किसी अन्य को कोच बना सकती है। कुछ रिपोर्ट में तो यह भी दावा किया जा रहा है कि एमएस धोनी ही कोच बन सकते हैं। हालांकि ऐसा होगा या नहीं इसकी कोई भी गारंटी नहीं है।

FAQs

आईपीएल 2026 का फाइनल कब है?

31 मई

यह भी पढ़ें: SRH और DC के खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा, वेस्टइंडीज टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!